February 12, 2026

बक्सर-जमीन विवाद में दो गुटों के बीच गोलीबारी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

पटना।प्रदेश में जारी लॉकडाउन के दौरान भी अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है।प्रशासन एक तरफ लॉकडाउन को लागू कराने में लगा हुआ है।वहीं दूसरी तरफ अपराधी भी वारदातों को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं।बक्सर से बड़ी खबर आ रही है।जहां जमीन विवाद में दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के सरेजा गांव की बताई जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जमीन विवाद में दो गुटों के बीच टकराव हुआ।जिसमें दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई।एक गुट के द्वारा इसी क्रम में फायरिंग की गई। जिसमें दूसरे गुट के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल व्यक्ति को इलाज के लिए बनारस रेफर किया गया है।घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना मौका ए वारदात पर पहुंची। पुलिस घटना में शामिल दोनों गुटों से पूछताछ कर रही है।पुलिस ने बताया कि हिंसा की घटना में शामिल दोनों पक्ष के लोगों पर कार्रवाई की जाएगी । इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में भय तथा दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है।

You may have missed