नालंदा में नहाने के क्रम में दो बच्चों के डूब जाने से मौत,शव बरामद,गांव में मातमी सन्नाटा
नालंदा।प्रदेश के नालंदा जिले से दो बच्चों के पानी में डूब के मौत हो जाने की हृदय विदारक खबर सामने आई है।नालंदा जिले में स्नान करने क्रम में दो बच्चे डूब गये। डूब जाने की वजह से दोनों बच्चों की मौत हो गई।बच्चों के डूब जाने की घटना से पूरा गांव गमजदा हो गया है।नहाने क्रम में 4 बच्चे पानी में डूबे थे।जिसमें 2 बच्चों को स्थानीय ग्रामीणों ने मौके पर बचा लिया।वही दो बच्चे नहीं बचाय जा सके। घटना नालंदा जिले के कतरी सराय थाना क्षेत्र के बिलारी गांव की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को गांव में आम दिनों की भांति छोटे बच्चे स्नान करने के लिए गए थे।जहां पानी में 4 बच्चे डूबने लगे।शोर-शराबा सुनने के बाद आसपास के लोगों ने दौड़कर छलांग लगाकर दो बच्चों की जान बचा ली।वही दो सगे भाई बहन पानी में डूब गए।जिससे दोनों की मौत हो गई।दोनों मृत बच्चों के शव को निकाल लिया गया है।इस घटना में मौत का शिकार हुए बच्चों के परिजनों में मातम पसरा हुआ है।बच्चों के परिजन के करुण चीत्कार से पूरा गांव दुखी हैं।इस घटना पर गांव के लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है।


