November 23, 2026

ढाबे मालिक के साथ मारपीट व फायरिंग करने के आरोप में दो गिरफ्तार

फतुहा। बीते गुरुवार को सुबह आरओबी फोरलेन के पास स्थित एक ढाबे में मारपीट करने तथा गोलीबारी करने के आरोप में पुलिस ने दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनो युवक पर असमाजिक तत्व के लोगों को सहयोग करने का आरोप परिवादी ने लगाया है। पुलिस ने ढाबे से दो गोली के खोखे भी बरामद किया है। विदित हो कि कोल्ड ड्रिंक्स खरीदने के विवाद में असमाजिक तत्व के लोगो ने ढाबे मालिक के साथ मारपीट किया था तथा फायरिंग कर दहशत फैला दी थी।

You may have missed