September 22, 2026

बाढ़ : छात्र राजद ने किया संगठन विस्तार

बाढ़। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव ने बुधवार को अपने संगठन का विस्तार किया। बाढ़ के चोंदी पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सत्यम कुमार को छात्र राजद बाढ़ जिला संगठन का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। अपने संबोधन में उन्होंने बाढ़ में राजद को मजबूत करने के लिए राजद नेत्री मधु सिंह और उनके टीम की सराहना की। इस अवसर पर स्थानीय राजद नेता कुमार निरंजन उर्फ चीकू सिंह, पंडारक प्रखंड राजद अध्यक्ष मनटून सिंह, छात्र नेता निशांत यादव, बादशाह खान, मनीष यादव के अलावा सैकड़ों राजद कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

You may have missed