February 12, 2026

भाजयुमो प्रवक्ता के नेतृत्व में बिहपुर में चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान

भागलपुर। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूरा होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह के निर्देशानुसार बिहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजयुमो के प्रदेश प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू के नेतृत्व में शनिवार को महाजनसंपर्क अभियान चलाया गया। प्रवक्ता आलोक सिंह बंटू ने कहा कि केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को भाजयुमो पूरे प्रदेश में एक अभियान के तहत घर-घर पहुंचा रही है। भाजयुमो के कार्यकर्ता पार्टी द्वारा जारी किए पत्रक का वितरण भी प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में अपने-अपने क्षेत्र में कर रहे हैं। प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूसरे कार्यकाल का पहला साल ऐतिहासिक रहा है। जहां धारा 370 का कलंक मिटा है। वहीं दूसरी ओर अयोध्या में राममंदिर मुद्दा का समाधान हुआ। उन्होंने बताया कि इधर वैश्विक महामारी कोरोना में प्रधानमंत्री ने जिस मजबूती और दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ देश को संभाला है, वह बहुत ही सराहनीय व अविस्मरणीय रहा है, जो संपूर्ण विश्व में मिशाल बन गई है। उन्होंने कहा कि भाजयुमो के द्वारा आने वाले दिनों में पूरे बिहार में 15 लाख मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया जाएगा। इस मौके पर साथ राजकिशोर सिंह, राजेश आदि मौजूद थे।

You may have missed