December 8, 2025

BIHAR : 10 जून के बाद बदलेगा मौसम, पड़ेगी उमस भरी गर्मी

पटना। बिहार में चक्रवाती तूफान निसर्ग और निम्न हवा के दबाव की वजह से छह जून तक कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। 7 जून को बिहार के अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य हो गया। मौसम विभाग के मुताबिक ये स्थिति बिहार के 33 जिलों में दो दिनों तक रहेगी। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे और हवा की सुस्त रफ्तार से उमस भरी गर्मी पड़ेगी। हालांकि, बिहार के दक्षिण-मध्य स्थित पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय में 10 जून और उत्तर-पश्चिम स्थित रोहतास, बक्सर, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल में 12 जून को फिर से बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार व उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश की सीमा के समीप कमजोर हुए सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म और बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र के कारण 11 जून तक बारिश के आसार बन रहे हैं। पटना में रविवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may have missed