September 22, 2026

सोनिया गांधी के खिलाफ पटना में मुकदमा, गलतबयानी का आरोप

पटना। अब कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी के खिलाफ बिहार में एफआइआर दर्ज हुआ है। पटना के कंकड़बाग थाने में भाजपा नेता ने केस दर्ज कराया है। बताया जाता है कि पीएम केयर फंड को लेकर विवादित बयान देने को ले भाजपा नेता ने यह केस दर्ज कराया है। इसके पहले उत्तर प्रदेश व कर्नाटक में भी सोनिया गांधी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी के अनुसार, बताया जाता है कि बीजेपी नेता पंकज सिंह ने एफआइआर दर्ज किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पीएम केयर फंड पर सवाल उठाकर सोनिया गांधी लोगों को भड़का रही हैं।

You may have missed