कोरोना अपडेट-बिहार में एक साथ 34 पॉजिटिव मामले आए सामने,कुल संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 801 पर
पटना। कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के दौरान बिहार में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ती ही जा रही है।हालांकि कोरोना से संक्रमित मरीजों के ठीक होने का भी प्रतिशत अच्छी है।मगर लगातार पॉजिटिव मरीजों में हो रही वृद्धि राज्य के लिए चिंताएं बढ़ाने वाला मामला साबित हो रहा है।मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसरी अपडेट जारी की गई है। इस नए अपडेट के अनुसार राज्य भर में 34 नए मामले सामने आये हैं।इसके साथ ही बिहार में कुल मरीजों का आंकड़ा 801 हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गयी ताजा अपडेट के अनुसार बिहार के 9 विभिन्न जिलों से कुल 34 मामले सामने आये हैं।नए मामलों में मधुबनी से तीन, पटना से एक, सारण से एक, पूर्णिया से एक, खगड़िया से 11, रोहतास से 14, गोपालगंज से दो, भागलपुर से एक और सिवान से एक मामला सामने आया है।ये सभी 34 मामले बिहार के नौ अलग-अलग जिलों से सामने आए हैं।सारण से जो नया मामला सामने आया है।वह शहर के जनता बाजार में एक 24 साल के शख्स को पॉजिटिव पाए जाने के बाद सामने आया है, जबकि पटना के बेलछी से 30 साल के एक अन्य शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। खगड़िया के अलौली से सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अलौली से कोरोना के 9 मामले सामने आए हैं, जबकि रोहतास के चेनारी से 5 मामले सामने आए हैं।मधुबनी के खुटौना से 2 नए केस सामने आए हैं, जबकि रोहतास के कोचस से 3 संझौली से 2 मामले सामने आए हैं।

