February 11, 2026

पटना में बाप-बेटा कर रहे थे शराब का अवैध कारोबार,पुलिस ने छापा मारा,104 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

पटना।कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरों के मद्देनजर लगाए गए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के दौरान पटना पुलिस को शराब बरामदगी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।दरअसल राजधानी के मीठापुर इलाके में रहने वाले एक पिता-पुत्र पुत्र ने मिलकर शराब का अच्छा खासा अवैध धंधा स्थापित कर रखा था। पुत्र का काम अन्य राज्यों से चोरी-छिपे, बच बचाकर शराब के खेप को राजधानी पटना तक पहुंचाना होता था।वहीं पिता राजधानी में ग्राहकों का नेटवर्क तैयार करके होम डिलीवरी का जिम्मा संभालता था।मगर आज पटना पुलिस की एक कार्रवाई में 104 बोतल विदेशी शराब के साथ इस बाप-बेटे की जोड़ी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मीठापुर बी एरिया के रहने वाले सूरज प्रसाद शर्मा और उनके पुत्र राजू कुमार उर्फ डड्डू द्वारा अवैध शराब का कारोबार किया जाता था।शराबबंदी वाले राज्य बिहार में गैरकानूनी तरीके से शराब बेचना कानूनन जुर्म है।इसके बावजूद दोनों बाप-बेटे के द्वारा राजधानी में बदस्तूर अपने शराब के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था।आज गुप्त सूचना के आधार पर मीठापुर बी एरिया स्थित उनके ठिकाने पर जक्कनपुर पुलिस ने छापा मारा।छापेमारी में विदेशी शराब की 104 बोतलें बरामद हुई। वही दोनों बाप-बेटा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि वे लोग दूसरे राज्यों से शराब को तस्करी के माध्यम से पटना लाकर उसकी होम डिलीवरी किया करते थे।

You may have missed