February 17, 2026

BIHAR : लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में 1496 लोग गिरफ्तार, 1597 FIR दर्ज

पटना। कोरोना वायरस को लेकर पिछले 24 मार्च से जारी लॉकडाउन के उल्लंघन करने वालों के साथ बिहार पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। लॉकडाउन के उल्लंघन करने के मामले में बिहार में अब तक 1597 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं 1496 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। देखा जाए तो लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में दर्ज होनेवाले मामलों और गिरफ्तारी की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
पुलिस मुख्यालय के मुताबिक 45,551 वाहन जब्त किए गए हैं, जबकि 10,44,11,237 रुपए जुर्माना किया गया है। लॉकडाउन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस पूरी तत्परता से कार्रवाई कर रही है। जरूरत के मुताबिक जिलों को अतिरिक्त बल दिए गए हैं। सोमवार को पुलिस ने 31 नए मामले दर्ज किए। वहीं 45 लोगों को नियम तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस मुख्यालय के मुताबिक लॉक डाउन का पालन सख्ती से कराया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को लॉकडाउन तोड़ने के आरोप में 1449 गाड़ियां जब्त की गईं। इस दौरान 29.33 लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना किया गया।

You may have missed