October 14, 2026

दानापुर : बल्ब फैक्ट्री में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, हजारों का नुकसान

दानापुर। दानापुर थाना के ईमली तल में असमाजिक तत्वों ने सोमवार की देर शाम बल्व फैक्टरी में आग लगा दिया। अगलगी में हजारों की सम्पति जलकर राख हो गया। मौके पर एएसपी मनोज तिवारी व थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने पहुँचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं। फैक्ट्री मुकेश कुमार की है। मुकेश की मां ने बताया कि 14 सितंबर की शाम बेटे मुकेश कुमार की गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। घटना के दस दिनों बाद आज वल्ब फैक्टरी को खोल गया था।जब फैक्टरी बंद करने के कुछ देर बाद धुंआ निकलने लगा। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस फैक्टरी में लगे सीसीटीवी की जांच कर रही हैं।

You may have missed