February 17, 2026

कोविड-19 से जंग : ईसीआर ने स्वयं तैयार किया 55263 मास्क और 6408 लीटर सेनिटाइजर

हाजीपुर। कोविड-19 के मद्देनजर बाजार में मास्क, सेनिटाइजर, कीटनाशक आदि की अनुपलब्धता को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के रेलकर्मियों द्वारा इसे खुद ही तैयार किया जा रहा है। ऐसे चुनौतिपूर्ण वक्त में विभागीय कार्यों के निर्वहन में कोई अड़चन ना आए, इसके लिए इन रेलकर्मियों को स्वयं निर्मित मास्क, सेनिटाइजर जैसी बचाव सामग्री उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि वे भयमुक्त होकर अपनी ड्यूटी निभा सकें। इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेल द्वारा रेलकर्मियों को मास्क, सेनिटाइजर सहित अन्य सुरक्षात्मक किट उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य करते हुए 14 अप्रैल को मंडलों एवं मुख्यालय द्वारा कुल 3389 मास्क तथा 232 लीटर सेनिटाइजर तैयार किए गए। इस प्रकार अब तक पूर्व मध्य रेल द्वारा 55263 मास्क और 6408 लीटर सेनिटाइजर तैयार किए जा चुके हैं। इसी क्रम में छिड़काव हेतु 8463 लीटर कीटनाशक भी बना लिए गए हैं।
धनबाद मंडल द्वारा 20836, दानापुर मंडल द्वारा 4295, समस्तीपुर मंडल द्वारा 3754, सोनपुर मंडल द्वारा 14436, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल द्वारा 8520 तथा मुख्यालय द्वारा 3422 मास्क तैयार किए गए हैं। इसी तरह कुल 6408 लीटर सेनीटाइजर भी तैयार किए गए हैं। धनबाद मंडल द्वारा 5660 ली., दानापुर मंडल द्वारा 220 ली., समस्तीपुर मंडल द्वारा 92 ली., सोनपुर मंडल द्वारा 21 ली., पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मंडल द्वारा 335 ली. तथा मुख्यालय द्वारा 80 ली. सेनिटाइजर तैयार किए जा चुके हैं। इसी क्रम में दानापुर मंडल द्वारा 8000 तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल द्वारा छिड़काव हेतु 463 ली. कीटनाशक भी तैयार किए गए हैं।

You may have missed