गोपालगंज:-उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर भागीपट्टी में पूर्ण लाक डाउन, पुलिस तैनात ।
गोपालगंज।(शैलेश तिवारी)गोपालगंज जिले के कटेयां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित भागीपट्टी में समौर मिरगंज मार्ग पर पूर्ण रूप में लाक डाउन देखने को मिल रहा है।
यहां पर पुलिस अपने कार्य में मुश्तैद दिख रही है। और यही कारण है कि अनावश्यक रूप में लोगों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। जिसके कारण लाक डाउन बिहार उत्तर प्रदेश सीमा पर पूर्ण रूप में सफल होता दिख रहा है। इस मार्ग पर कटेयां पुलिस पुरी तरह से मुश्तैद दिख रही है।
कोरोना महामारी से निपटने के लिए पुलिस के जवान अपनी जान जोखिम में डाल कर पुरी तरह से मुश्तैद दिख रही है। जबकि पुलिस के द्वारा जनता को यह संदेश भी दिया जा रहा है कि आप लोग अपने अपने घरों में रहे ताकि कोरोना जैसी महामारी को जड़ से खत्म किया जा सके । इस तरह के बातों को सुन कर लोग अमल भी कर रहे हैं।


