September 19, 2026

केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सौजन्य से बांटी गई राशन सामग्री

फतुहा। मंगलवार को प्रखंड के परसा गांव में केन्द्रीय मंत्री सह पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद के सौजन्य से राहत सामग्री बांटी गई। सैकड़ों जरुरतमंद लोगों को राशन की कच्ची सामग्री उपलब्ध करायी गयी। इस मौके पर भाजपा के कला संस्कृति मंच के संयोजक वरुण सिंह, बाढ़ जिलाध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह, युवा नेता विक्की सिंह, रामजी प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ कम्युनिटी ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा गरीब और असहाय बच्चों के बीच भोजन के पैकेट बांटे गए।

You may have missed