February 17, 2026

सीवान में एक ही परिवार के 21 लोग कोरोना संक्रमित, मरीजों की संख्या हुई 60

पटना। बिहार का सीवान जिला को लोग चीन के वुहान के रूप में देख रहे हैं, जहां से यह महामारी तेजी से फैली थी और देखते-देखते पूरी दुनिया को अपने आगोश में ले लिया। कुछ इसी तरह सीवान में यह महामारी कोहराम मचा रखी है, जिससे राज्य सरकार के साथ ही आम लोगों को चिंता में डाल दिया है। सीवान जिले के पंजवार गांव में 11 और लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। हालांकि प्रशासन ने एतिहात बरतते हुए सीवान-गोपालगंज की सीमा सील कर दिया है, ये सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। इस तरह सीवान में कुल पॉजीटिव केस 29 हो गए हैं, जिसमें पंजवार में 23 लोग (एक ही परिवार के 21 लोग, 2 अन्य पड़ोसी) शामिल हैं। बिहार के 11 जिलों (सीवान में 29, मुंगेर में 7, पटना में 5, गया में 5, बेगूसराय में 5, गोपालगंज में 3, नालंदा में 2, लखीसराय में 1, सारण में 1, नवादा में 1, भागलपुर में 1) में कोरोना से संक्रमित कुल 60 लोग हैं। विभागीय सूत्रों ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर चार जिलों को बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। इनमें सीवान, मुंगेर, पटना व गया शामिल हैं। हालांकि नवादा समेत बिहार के कुल 11 जिले कोरोना के प्रभाव क्षेत्र में शामिल हो चुके हैं।
बेगूसराय में 15 व 18 वर्ष के दो लड़कों के सैंपल पॉजिटिव
उधर, बेगूसराय के बछवाड़ा इलाके में 15 और 18 वर्ष के दो लड़कों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। इनकी ट्रेवल हिस्ट्री या किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने की पहचान की जा रही है। बेगूसराय से मिली जानकारी के मुताबिक इस तरह जिले के एक गांव में जमात चलाने के दौरान पकड़े गए कुल 10 युवकों में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 5 हो गई है। एक दिन पूर्व ही जमात में शामिल युवकों में से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। दोनों जमात से जुड़े थे।

You may have missed