February 17, 2026

PATNA : ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी के एमडी को सिगरेट माफिया दे रहे धमकी, परिवार दहशत में

फुलवारी शरीफ। नकली कारोबारियों के खिलाफ पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी करने वाले ब्रांड प्रोटेक्शन कंपनी के एमडी मुस्तफा हुसैन को नकली सिगरेट बनाने वाले माफिया ने धमकी दे डाली है, जिसके बाद उनका परिवार डरा-सहमा हुआ है। मुस्तफा ने इस संबंध में फुलवारी शरीफ थाना में सनहा दर्ज कराकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
बता दें कि मुस्तफा हुसैन फुलवारी शरीफ के न्यू मिल्लत कॉलोनी, सेक्टर-3, मठ के पास रहते हैं। मुस्तफा हुसैन ने बताया कि नकली सिगरेट बनाने वाले कारोबारियों के खिलाफ सूचना पर पटना के नदी थाना की पुलिस के साथ उन्होंने सिगरेट माफिया राजू सुल्तानिया एवं रमेश सुल्तानिया के ठिकानों पर छापेमारी करने गये थे। इस ठिकाने पर फैक्ट्री में अवैध रूप से नकली ब्रांडेड कंपनी की सिगरेट तैयार करने का धंधा होता था। नदी थाना के पुलिस पदाधिकारी की सहायता से जब फैक्ट्री में जांच करने पहुंचे तो वे लोग पहले से ही फैक्ट्री में ताला लगाकर फरार हो चुके थे। इसके बाद राजू सुल्तानिया ने अपने मोबाईल नं. 9771492437 से मेरे मोबाइल नं.- 7257880318 पर 1.43 सेकेंड कॉल कर धमकी दिया। मुस्तफा ने पुलिस को बताया है कि राजू सुल्तानिया एवं रमेश सुल्तानिया दोनों बहुत बड़े सिगरेट माफिया है। जिनका अवैध कारोबार उच्च स्तर पर चला करता है। इन दोनों फैक्ट्री संचालक के ऊपर पहले से भी केस दर्ज हंै और जेल भी जा चुके है। फुलवारी एसएचओ रफिकुर रहमान ने बताया कि पुलिस शिकायत के अलोक में मामले की छानबीन कर रही है।

You may have missed