मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश
>>दुलारचंद यादव हत्याकांड में हाईकोर्ट से मिली जमानत को दी गई थी चुनौती

पटना। बिहार की राजनीति में एक बार फिर मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने उन्हें एक दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है।
अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। उनकी जमानत रद्द करने की मांग को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने यह आदेश दिया।
दुलारचंद यादव हत्याकांड में आरोपी बनाए गए अनंत सिंह की जमानत का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचने के बाद निर्णायक मोड़ पर आ गया है। अदालत के आदेश के बाद उन्हें निर्धारित समयसीमा के भीतर सरेंडर करना होगा।
गौरतलब है कि अनंत सिंह को जदयू से निष्कासित किया जा चुका है। अब सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश ने उनकी कानूनी मुश्किलों को लेकर सियासी हलकों में भी चर्चा तेज कर दी है।

