February 17, 2026

भाजपा और आरएसएस की विचारधारा देश की राजनीति के लिए खतरनाक : कांग्रेस

पटना। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिन करीब पांच सौ से अधिक युवा कांग्रेस में विधानसभा जिला एवं प्रदेश सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस पार्टी प्रशिक्षण के राष्ट्रीय प्रभारी सचिन राव ने कांग्रेस के स्वर्णिम इतिहास और उपलब्धियों व कांग्रेस पार्टी के विचारधारा से अवगत कराया और साथ ही बताया कि किस प्रकार भाजपा और आरएसएस की विचारधारा जनता व देश की राजनीति के लिए खतरनाक है। प्रशिक्षण शिविर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु ने युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों को उनके दायित्वों व कर्त्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान ने सीएए, एनपीआर के बारे में विस्तार से बताया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव ने ‘सामाजिक न्याय और हम’ विषय पर कांग्रेस एवं वर्तमान राजनैतिक संदर्भ में व्याख्यान दिए। प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के सत्र में उनके अपने कार्यकाल के अनुभव और वर्त्तमान संगठन से अपेक्षाएं विषय पर एक बातचीत में बिहार युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में पूर्व मंत्री श्यामसुंदर सिंह धीरज, नागेंद्र विकल, राजकुमार राजन, तरुण कुमार, ललन कुमार एवं ललन यादव ने अपने-अपने अनुभव साझा किए। प्रशिक्षण शिविर शनिवार को भी जारी रहेगी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय सचिव अमित यादव एवं राजेश सिन्हा सन्नी एवं राष्ट्रीय महासचिव सीताराम लांबा ने पूरे सत्र का संचालन व संयोजन किया। राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावारु का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत आनन्द साहू व कुमार रोहित ने महात्मा गांधी के मोमेंटो व शॉल देकर स्वागत किया।

You may have missed