लोजपा (रा) प्रदेश कार्यालय में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि, पार्टी नेताओं ने किया नमन
पटना। लोजपा (रा) प्रदेश कार्यालय पटना मे जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी के नेताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के तैल्यचित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डाः सत्यानंद शर्मा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट, युवा के राष्ट्रीय महासचिव अनिल पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु पासवान, प्रदेश महासचिव विभीषण शर्मा, नंद पासवान, प्रदेश सचिव दिलीप यादव, एससी /एसटी प्रदेश अध्यक्ष परशुराम पासवान, चिकित्सा प्रदेश अध्यक्ष डाः अजय कुमार, छात्र प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित किशोर सिंन्हा, खेल प्रदेश अध्यक्ष चंद्रा तिवारी,लेबर सेल प्रदेश अध्यक्ष रामप्रवेश यादव,प्रदेश संसदीय बोर्ड प्रधान महासचिव मनीष सिंह, शिशिर राय, संसदीय बोर्ड प्रवक्ता ओमप्रकाश, युवा के प्रदेश प्रधान महासचिव प्रकाश कुशवाहा ,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य पांडे, कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश भारती, आनंद चंद्रवंशी, सुरेश पासवान पार्टी के सभी नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कर्पूरी ठाकुर सादाजीवन, उच्च विचार और ईमानदारी के पर्यायवाची थे। अनवरत संघर्ष के प्रतीक थे। गरीबों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है।


