पटना के महिमा मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर; सीसीटीवी में कैद चेहरा, थाना में मामला दर्ज

पटना। राजधानी के बेली रोड स्थित अंबेडकर पथ के महिमा मंदिर में बीती एक फरवरी के रात्रि चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी कर ली है। सीसीटीवी फुटेज में चोर की तस्वीर स्पष्ट दिख रही है। इस संदर्भ में मंदिर के पुजारी आनंद पांडेय के द्वारा स्थानीय पुलिस थाना में मामला दर्ज कराया गया है। स्थानीय पुजारी ने बताया कि बीते एक फरवरी की रात्रि को कुछ चोरों ने महिमा मंदिर में चोरी की घटना का अंजाम दिया है।अलमारी तक को खंगाला गया है। दानपेटी में लगे लॉक को तोड़कर उसमें रखे सभी रकम चोरी कर ली गई है। इस संदर्भ में थाना में जांच के लिए तथा चोरों को पकड़ने के लिए मामला दर्ज कराया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में भी कर का चेहरा साफ दिख रहा है। पुलिस अगर तत्परता से जांच करेगी तो चोर जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। इस घटना ने पुलिस के रात्रि पेट्रोलिंग के दावों की भी पोल खोल कर रख दी है।

You may have missed