September 21, 2026

बिहार में धीरे-धीरे रंग लाने लगी है ‘आप’ की राष्ट्र निर्माण अभियान

पटना सिटी। आम आदमी पार्टी की राष्ट्र निर्माण अभियान बिहार में धीरे-धीरे रंग लाने लगी है। लोग आप के इस अभियान में मिस्ड काल देकर पार्टी से लगातार जुड़ रहे हैं। वहीं पार्टी के नेता भी अपने इस अभियान में अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए मुहिम चला रखे हैं।
शुक्रवार को पटना के वार्ड 49 के शाहगंज मोहल्ले में राष्ट्र निर्माण अभियान के तहत सदस्यता अभियान चलाया। सदस्यता अभियान की अध्यक्षता आप वार्ड 49 के अध्यक्ष कमलेश कुमार ने की। कार्यक्रम में मौजूद कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष सुयश कुमार ज्योति उर्फ राजा ने बताया कि उक्त अभियान के तहत 23 मार्च तक 25 हजार नये सदस्य बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए वार्ड स्तर पर टीम गठित कर पूरे विधानसभा में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। आज के सदस्यता अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने 9871010101 पर मिस्ड कॉल दिया और सदस्यता फॉर्म भर कर पार्टी से जुड़े। जिसमे मो. अरशद खान, मो. इकबाल, रंजीत. मो. शकील अंसारी, मो. मो. सलाम, जमील, योगेश ठाकुर, रत्नेश मेहता, सरिता कुमारी, अंशु गुप्ता, सुधीर कुमार, सुरेश राम सहित सैकड़ों लोगों ने सदस्यता लिया।
वहीं सदस्यता अभियान के पटना प्रभारी सह प्रदेश मीडिया प्रभारी बबलू कुमार प्रकाश ने बताया कि पार्टी से बड़ी संख्या में लोग तेजी से जुड़ रहे हैं। पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में चलंत सदस्यता रथ की शुरूआत 1 मार्च को सिटी चौक से की जाएगी। मौके पर वार्ड 49 के उपाध्यक्ष आसिफ इकबाल, सचिव मो. राशिद खान, प्रिंस आनंद, रजिया सुल्ताना मौजूद थे।

You may have missed