September 16, 2026

सीएम नीतीश के जनकल्याण व विकास योजनाओं को जनता के बीच प्रचारित करने का लिया संकल्प

फुलवारी शरीफ। शुक्रवार को फतुहा विधानसभा का बूथ अध्यक्ष बूथ सचिव का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम फतुहा विधानसभा अंतर्गत संपतचक प्रखंड के चकबैरिया में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा के जिला प्रभारी दिलीप कुमार नरेश ने किया। कार्यक्रम में पार्टी की ओर से प्रशिक्षक के रूप में प्रदेश जदयू के महासचिव और क्षेत्रीय प्रभारी अनिल कुमार, महिला जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास, पटना ग्रामीण के जिला अध्यक्ष और मसौढ़ी के पूर्व विधायक अरुण मांझी , रुबेल रविदास, विनोद राय, हरेंद्र कुमार तांती ने विधानसभा क्षेत्र से आए सभी अध्यक्ष और बूथ सचिव और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के जल जीवन हरियाली अभियान को देखते हुए सभी अतिथियों का स्वागत विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजय सिंह द्वारा पौधा देकर किया गया। कार्यक्रम में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को नीतीश कुमार के जनकल्याण व विकास योजनाओं को जनता के बीच प्रचारित करने का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम में संपतचक के प्रखंड अध्यक्ष सह उप प्रमुख रंजीत कुमार टप्पू, पटना सदर के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार, फतुहा के प्रखंड अध्यक्ष रणधीर यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, उपाध्यक्ष, किसान प्रकोष्ठ रणविजय कुमार सिंह, चिपुरा पंचायत के मुखिया सतीश कुमार, बृजेश कुमार चुन्नू, चंद्रभूषण प्रसाद, निशांत कुमार, चंदन कुमार सिंह, देव सिंह सहित विधानसभा के सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष ने भाग लिया।

You may have missed