February 21, 2026

चमत्कार: पटना में महाबीर मंदिर का घंटी लगा डोलने-बजने, पूजा-कीर्तन शुरू

पटना सिटी (आनंद केसरी)। सुल्तानगंज थाना के करीब 100 मीटर पश्चिम अशोक राजपथ के दक्षिण में महाबीर मंदिर है। रात करीब 8.30 में अचानक मंदिर में लगा घंटी डोलने लगा। कुछ लोगों के देखे जाने पर लोगों तक कानोकान खबर फैल गई। घंटी तेजी से डोल और टन-टन बज रहा था। लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय गणेश कुमार ने बताया कि उस समय मंदिर बंद था। उसे खोला गया। पुरोहित को बुलाकर पूजा शुरू हुआ।

 

महिलाओं के टोली कीर्तन करने लगी। लोग फूल-प्रसाद लेकर पहुंचने लगे। हालांकि रात 10.30 तक घंटी के डोलने की गति में कुछ कमी आई। मगर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने में सुल्तानगंज थाना की पुलिस को खासा मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेफिक को भी व्यवस्थित करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर करीब 1865 ई. का है।

You may have missed