February 13, 2026

बगहा में पुलिस ने चलाया विशेष जांच अभियान, 7 अपराधी गिरफ्तार, बगैर नंबर प्लेट के 52 बाइक जब्त

बगहा। शनिवार को क्राइम के बढ़ते ग्राफ को देखते हुए बगहा पुलिस पूरे एक्शन बोर्ड में है, एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देश पर चलाए गए विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट के 52 बाइक को जब्त किया और 7 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही, कागजातों के अभाव में वाहन चालकों से कुल तीन लाख रुपए का ऑनलाइन जुर्माना किया गया। एसपी ने बताया कि शनिवार को अभियान के तहत सभी थाना अध्यक्षों को सुबह 7 बजे से 9 बजे जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इस दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच करते हुए कागजात और नंबर प्लेट की जाँच किया। यह जांच उक्त समय पर लगातार चलाया जाएगा। जांच में पकड़े गए सात लोगों को पूछताछ के बाद हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह अभियान जारी रहेगा। साथ ही, सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहने और नियमित जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले नवंबर महीने में भी बगहा पुलिस जिला में विशेष जांच अभियान के तहत 41 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया था। इसके साथ हैं 2 दिन पहले वाहन जांच के क्रम में हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही पुलिस ने दो बार बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ भी बरामद किया है।

 

You may have missed