टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स ओलंपियाड में 60 सफल बच्चे सम्मानित
फुलवारी शरीफ। शनिवार को संपतचक के ज्ञानस्थली स्कूल परिसर में बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी के तत्वावधान में टीएसटीएम ओलंपियाड एवं स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिकस ओलंपियाड में 60 सफल बच्चों को सम्मानित किया गया। संस्था के निदेशक पंकज कुमार को विद्यालय शिक्षा को लिए सोसाइटी द्वारा सम्मानित किया गया। सोसाइटी के संयोजक सह संयुक्त सचिव डॉ. विजय कुमार ने कहा कि सिनियर वर्ग में प्रथम सनोज एस विजेन्द्र को पद्म वशिष्ठ नारायण के स्मरण में जीनियस आॅफ जिनीयस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसने फिटजी द्वारा आयोजित टैलेंट रिवार्ड में भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान मनोज कुमार, तीसरा उत्तम कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरवल एवं जूनियर वर्ग मे प्रथम सौरभ कुमार, द्वितीय सृष्टि कुमारी उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुबारकपुर, अरवल एवं तीसरा इसान आलम, डीएवी विद्यालय, पटना को क्रमश: सवर्ण, रजत एवं कांस्य पदक एवं शेष 54 को साथ प्रशस्ति पत्र एवं नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. विजय ने आगे बताया गया कि 2020 से सभी जिलों 6 से 12 वर्ग के बच्चे टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिकस ओलंपियाड का आवेदन आनलाईन या आफलाइन आवेदन भी जमा किया जा रहा है। डॉ. डीएन सिंह, जनरल सीक्रेट, बिहार मैथमेटिकल सोसाइटी ने सोसाइटी में सभी बच्चों को अनुशासन में रहकर पढने की आवश्यकता पर बल दिया। प्रो. केसी सिन्हा, तत्कालीन प्राचार्य साइंस कालेज ने कहा कि सोसाईटी के माध्यम से विद्यालय के साथ महाविद्यालय में ओलंपियाड किये जाने चाहिए एवं सरकार को शिक्षा के प्रति अभिरुचि एवं गुणवत्ता बढाने के सोसाइटी से सहयोग लें। समारोह में प्रो. अजहर हुसैन पूर्व कुलपति एवं वर्तमान स्नातकोतर गणित विभाग वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा, परीक्षा नियंत्रक प्रो. डीएन शर्मा, डॉ. अरूण दयाल, डॉ. आशुतोष कुमार वास्तव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजद रहे।


