सुधा मिल्क पार्लर एवं सुधा पशु आहार बिक्री केन्द्र का उद्घाटन

फुलवारी शरीफ। शनिवार को पटना डेयरी प्रोजेक्ट के जगदेव पथ स्थित पशु आहार कारखाना में नवनिर्मित सुधा मिल्क पार्लर एवं सुधा पशु आहार बिक्री केन्द्र का उद्घाटन पटना डेयरी प्रोजेक्ट (सुधा) के अध्यक्ष संजय कुमार एवं प्रबंध निदेशक नारायण ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया। संघ के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि सुधा अपने ग्राहकों और किसानों के लिए सुविधाओं का विस्तार करती रहती है। पशु आहार के लिए भी इस मिल्क पार्लर से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के मौके पर सुशील कुमार, पीके नागवंशी (सहायक महाप्रबंधक), बिमल कुमार झा, भानु प्रताप, रूपेष राज, अरविन्द कुमार सिन्हा (सभी प्रबंधक) एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

देशी पशुओं में भ्रूण प्रत्यारोपण पर प्रशिक्षण का आयोजन
फुलवारी शरीफ । शनिवार को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में एक दिवसीय भ्रूण प्रत्यारोपण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञ के तौर पर भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, बरेली के वैज्ञानिक डॉ. ब्रजेश कुमार शामिल होने पहुंचे और अपने अनुभवों को साझा किये। इस प्रशिक्षण में बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय के लगभग 30 विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा भ्रूण प्रत्यारोपण की बारीकियों को जाना साथ ही भ्रूण प्रत्यारोपण का लाभ किसानों तक कैसे पहुंचाया जाये, इस पर भी चर्चा हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बिहार पशुचिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. जेके प्रसाद, निदेशक अनुसंधान डॉ. रविंद्र कुमार और संयोजक डॉ. दुष्यंत मौजूद थे।

You may have missed