सीएए, एनआरसी व एनपीआर के खिलाफ संयुक्त आवामी मोर्चा का हुआ गठन, घर-घर पहुंच कर लोगों को करेंगे जागरूक

पालीगंज। संविधान बचाओ-देश बचाओ-नागरिकता बचाओ जन एकता अभियान के तहत सीएए, एनआरसी व एनपीआर को वापस लेने की मांग तथा संविधान, देश व नागरिकता की रक्षा की आह्वान के साथ विभिन्न वर्ग और दलों के सैकड़ों लोगों द्वारा गुरुवार को पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल मुख्यालय बाजार स्थित गोरख मार्केट में एक बैठक आयोजित कर संयुक्त आवामी मोर्चा का गठन किया गया।
बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की सीएए, एनआरसी व एनपीआर को वापस लेने और इसके लिए बड़े पैमाने पर व्यापक रूप से गांव-गांव व घर-घर तक पहुंच कर इस जन विरोधी कानून को वापस लेने और इसके प्रति जन जगरूकता अभियान चलाकर लोगों जागरूक किया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए हम पार्टी के राष्टÑीय प्रवक्ता सह समाजिक कार्यकर्ता सह वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. श्यामनंदन शर्मा ने संबोधित कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान बचाने की बात है। नरेंद्र मोदी सरकार ने जो जन विरोधी, संविधान विरोधी व गरीब दलित अल्पसंख्यक विरोधी कानून सीएए, एनआरसी व एनपीआर को लाया है, इससे हिंदुस्तान के 80 प्रतिशत नागरिक अपनी नागरिकता से निश्चित रूप से वंचित हो जाएंगे। उसकी वोटर पहचान कार्ड समाप्त हो जाएंगे, वहीं देश मे तानाशाही हुकूमत कायम हो जाएगी। इसके भंडाफोड़ करने के लिए नगर-नगर, गांव-गांव, शहर-शहर, गली-गली, डगर-डगर एक अभियान चलाकर इनके गलत नीतियों का भंडाफोड़ करेंगे। हर हाल में केंद्र सरकार को सीएए, एनआरसी व एनपीआर को वापस लेना होगा। बैठक में कांग्रेस, हम, भाकपा माले, बसपा समेत विभिन्न दलों के सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों ने भाग लेते हुए अपनी विचार व्यक्त किया व सीएए, एनआरसी व एनपीआर का विरोध करने के लिए संघर्ष करने के लिए अपनी अपनी प्रतिबद्धता जाहिर किया। मौके पर संयुक्त अवामी मोर्चा के संयोजक कामरेड अनवर हुसैन, बसपा नेता राम प्रवेश यादव, मौलाना एहसान कासिम, महफूज आलम, निर्भय शर्मा, पूर्व मुखिया गोरख मिया, मुखिया कर्नल नासिर, कुमुद रंजन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

You may have missed