“हमें चाहिए शिक्षा और रोजगार, इसीलिए है मानव कतार” को लेकर रालोसपा कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस
पालीगंज। 24 जनवरी को रालोसपा की ओर से आयोजित होनेवाली “हमें चाहिये शिक्षा रोजगार, इसीलिए है मानव कतार” कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गुरुवार को इमामगंज बाजार में रालोसपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। रालोसपा कार्यकर्ताओं ने पटना जिलाध्यक्ष चंदन कुशवाहा के नेतृत्व में कल कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर “हमें चाहिए शिक्षा और रोजगार, इसीलिए है मानव कतार” को लेकर इमामगंज बाजार में बाइक जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर नारेबाजी करते हुए पार्टी के झंडे लगा पूरे बाजार का भ्रमण किया। मौके पर चंदन कुमार ने कहा कि शिक्षा व रोजगार की मांग को लेकर कल पंचायत के एक विद्यालय पर पार्टी की ओर से मानव कतार लगाई जाएगी। जिसमें भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील किया है।
मौके पर रालोसपा नेता राजकुमार वर्मा, पप्पू वर्मा, छात्र जिलाध्यक्ष प्रतीक कुशवाहा, राज्य परिसद सदस्य अशोक वर्मा, पालीगंज प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव पिंटू कुशवाहा, छात्र प्रखंड अध्यक्ष सहमद खान के अलावे सैकड़ों रालोसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


