September 24, 2026

सीएम नीतीश एनडीए के सर्वमान्य नेता, हम लोग विधानसभा चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ेंगे : सम्राट चौधरी

  • उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान, कहा- हम 1996 से उनके नेतृत्व में लड़ रहे, तो आगे लड़ने में क्या दिक्कत है

पटना। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद केंद्र में सियासी उठापटक जारी है। इन सबके बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हम 2025 का चुनाव नीतीश के नेतृत्व में लड़ेंगे। वो बिहार के नेता हैं। इंडिया गठबंधन की मीटिंग को सम्राट चौधरी ने फालतू बताया। पत्रकारों में जब सम्राट चौधरी से पूछा कि क्या 2025 में नीतीश के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव बीजेपी लड़ेगी? इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि इसमें दिक्कत क्या है। बिहार में 1996 से हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में जनता ने एनडीए को 75 परसेंट मार्क्स दिया है। जो लोग परसेप्शन बना रहे थे वो गलत हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमने चुनाव लड़ा। चुनाव प्रबंधन जो हमारा बिहार की टीम थी उसके नेतृत्व में हम चुनाव लड़े। 25 फीसदी मार्क्स हमारी कटी है। वही सम्राट चौधरी ने कहा कि जिन सीटों पर हम चुनाव हारे हैं उसकी समीक्षा हो रही है।
बिहार के दोनों डिप्टी सीएम को दिल्ली बुलाया गया
एक तरफ इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को अपने पाले में करने की कोशिश कर रहा है। वहीं BJP, नीतीश कुमार को एनडीए में बनाए रखने के प्रयास में जुटा है। केंद्र में मजबूत सरकार बने इसे लेकर एनडीए के नेताओं की कल दिल्ली में बैठक होनी है।इस बैठक में बिहार के राजनीतिक हालात और रणनीति को लेकर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिंह को दिल्ली बुलाया गया है। सम्राट चौधरी आज शाम 4:00 बजे एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे, जबकि विजय सिंह शाम 7:00 बजे एयर इंडिया के फ्लाइट से दिल्ली पहुंचेंगे।

You may have missed