February 13, 2026

हाजीपुर में महिला का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से हुई दोस्ती, अश्लील वीडियो भी बनाया

वैशाली। महिला के साथ रेप और ब्लैकमेल करने मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वैशाली एसपी हर किशोर राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव निवासी विनोद सिंह के बेटे सौरभ कुमार पर एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराया था। युवक पर आरोप लगाया गया था कि फेसबुक के माध्यम से उसने दोस्ती की और फिर जबरन शारीरिक संबंध बनाकर उसका वीडियो और फोटो बना लिया। अब वह वीडियो वायरल करने को लेकर ब्लैकमेल कर रहा है। इसके साथ ही मारपीट भी करता है। शिकायत मिलने पर मामला दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

You may have missed