अपराध की योजना बनाते आठ आरोपित गिरफ्तार, दो बाइक व दो मोबाइल भी बरामद
संवाद सहयोगी, मसौढी। थाना पुलिस ने बीते बुधवार की देर रात अपराध की योजना बनाते आठ आरोपितों को स्टेशन रोड स्थित बडी मील के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से दो बाइक व दो मोबाइल भी बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात गश्त के दौरान पुलिस ने स्टेशन रोड स्थित बडी मील के पास कुछ लोगों को संदेहास्पद स्थिति में देखा। पुलिस गाडी को देख सभी बदमाश भागने लगें। लेकिन पुलिस ने खदेडकर उनमें से आठ लोगों को पकड लिया। गिरफ्तार आरोपितों में गौरीचक निवासी आनंद कुमार, गौरीचक थाना के अलावलपुर ग्रामवासी रोहित कुमार, साहिल कुमार, गौरीचक थाना के ही लखीपुर कॉलनी निवासी विक्क्ी सिंह, धनरूआ थाना के ओरियारा गांव के प्रद्युमन कुमार, महमदपुर के निक्कू कुमार और रसूलपुर के शिवमनी कुमार व पुनपुन थाना के मरांची के गौतम कुमार शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से दो बाइक, दो मोबाइल बरामद की है। बरामद बाइक का नबंर भी दूसरी कंपनी का बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार निक्कू कुमार के खिलाफ धनरूआ थाना में हत्या का मामला पूर्व से दर्ज है। विक्की सिंह और एक अन्य के खिलाफ छिनतई और चोरी का मामला दर्ज है।पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को जेल भेज दिया।


