कांग्रेस ने किया बिहार रिसर्च विभाग का विस्तार, शोध पर आधारित तथ्यों को लेकर जनता के समक्ष जाएं
पटना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी ने बिहार रिसर्च विभाग का विस्तार करते हुये सौरभ कुमार सिन्हा को सचिव एवं असफर अहमद, पंकज यादव, रजनीश पांडे एवं अभय कुमार सिंह को स्टेट कोआॅर्डिनेटर मनोनित किया है। बिहार रिसर्च विभाग के अध्यक्ष आनंद माधव ने सभी मनोनित सदस्यों को बधाई देते हुये सोनिया गांधी, राहुल गांधी, रिसर्च विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य राजीव गौडा, बिहार प्रभारी शक्तिसिह गोहिल एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा के प्रति अपना आभार प्रकट करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब शोध पर आधारित तथ्यों को लेकर जनता के समक्ष जाया जाय एवं उनकी जरूरतों के हिसाब से पार्टी अपने कार्यक्रमों को निर्धारित करे। साक्ष्य आधारित गतिविधियां ही आपको सही मार्ग बतायेगी, आइवरी टॉवर में बैठकर योजनाएं बनानें से कुछ हाथ नहीं आयेगा।


