पटना के मोकामा से स्कूली छात्र का अपहरण,अपहर्ताओं ने फिरौती मांगी पुलिस कार्रवाई जारी
पटना।राजधानी पटना से सटे मोकामा के घोसवरी थाना क्षेत्र से बेखौफ अपराधियों ने अपने घर के बाहर खेल रहे एक छात्र को किडनैप कर लिया।सूचना मिली है कि अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की भी मांग की है।अपहरण का शिकार छात्रा भारतीय खाद्य निगम के कर्मचारी का पोता बताया जाता है।हालांकि छात्र की बरामदगी के लिए पुलिस रात भर छापेमारी करती रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। बताया जा रहा है कि छात्र के दादा सरयुग महतो भारतीय खाद्य निगम (एफसीआइ) के में काम करते हैं और पिता बलराम महतो एक बड़े किसान हैं।

फ़ोन पर फिरौती की मांग
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपहृत रवि किशन मंगलवार को अपने घर के बगल में दोस्तों के साथ खेल रहा था।जब देर रात घर नहीं पहुंचा तो घरवाले खोजने लगे।पूछताछ में पता चला कि तीन लोग रवि को उठा कर ले गए।बताया जा रहा है इसके कुछ देर बाद बदमाशों ने फ़ोन कर 10 लाख की फिरौती की मांग की तो परिजनों ने घोसवरी पुलिस को इसकी सूचना दी।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि अपहृत रवि किशन मंगलवार को अपने घर के बगल में दोस्तों के साथ खेल रहा था।जब देर रात घर नहीं पहुंचा तो घरवाले खोजने लगे।पूछताछ में पता चला कि तीन लोग रवि को उठा कर ले गए।बताया जा रहा है इसके कुछ देर बाद बदमाशों ने फोन कर 10 लाख की फिरौती की मांग की तो परिजनों ने घोसवरी पुलिस को इसकी सूचना दी।
देर रात तक चली छापेमारी
रंगदारी की फिरौती की बात सुनते बाढ़ मोकामा और घोसवरी थानां की पुलिस मांगे गए रंगदारी वाले नंबर की लोकेशन ले कर छापेमारी करनी शुरु कर दी। हालांकि भारी कुहासेे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। कुहासे के कारण सर्च ऑपरेशन में भी दिक्कत आई।
बहरहाल अपहरण के बाद से रवि किशन के परिवार वालों के द्वारा किसी अनहोनी की आशंका जताया जा रहा हैं। उल्लेखनीय है की बाढ़ में एसडीपीओ का पद खाली है और एएसपी लिपि सिंह का तबादला हो चुका है। इसके बाद से बाढ़ में अब तक किसी एएसपी की पदस्थापना नहीं हो पाया है।जिस कारण हाल के दिनों में अपराध के ग्राफ में वृद्धि हुई है।

