सुपौल में नाबालिग लड़की का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

सुपौल। सुपौल में नरपतगंज थाना क्षेत्र के बरदाहा पंचायत के लालपुर नहर से पूरब मंगलवार की दोपहर सुनसान खेत में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। लाश की स्थिति देखने से लोग दुष्कर्म कर हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना मिलने पर अररिया एसपी व फारबिसगंज डीएसपी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार जीवछपुर पंचायत वार्ड नंबर 11 निवासी मंटू मुखिया की 12 वर्षीय पुत्री रीना कुमारी सोमवार रात अपने घर से 500 मीटर दूर अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के बरदाहा वार्ड नंबर 01 में अपने मौसेरी बहन के फलदान में भोज खाने गयी थी। लड़की की बड़ी मां रेमनी देवी ने बताया कि भोज खाने के बाद उसकी मां घर वापस आ गयी थी। जबकि रीना मौसी के यहां ही रुक गयी थी लेकिन सुबह होने पर रीना की मौसी ने रीना के घर में नहीं होने की सूचना उसकी मां को दी। जिसके बाद मृतक की मां ने खोजबीन शुरू किया लेकिन, रीना का कही कुछ पता नहीं चल सका। इसी बीच दोपहर में लालापुर नहर से 500 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात लड़की का शव मकई खेत में मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर आसपास के लोगों की हुजूम उमड़ पड़ी। जहां लड़की के शव की पहचान जीवछपुर वार्ड नंबर 11 निवासी मंटू मुखिया के 12 वर्षीय पुत्री के रूप में की गई। इधर, रीना की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। भीमपुर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने भी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने तीन बहनों में सबसे छोटी और दो भाईयों से बड़ी थी। मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

You may have missed