February 26, 2026

पूर्णिया में पूर्व उपसरपंच के भतीजे की लाश नहर किनारे से बरामद, इलाके में सनसनी

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में संदिग्ध हालत में पूर्व उप सरपंच के भतीजे की लाश मिली है। शव 24 एडी नहर में उपलाता हुआ मिला। मृतक कल सुबह बहन के घर निकला था, देर शाम लोगों ने उसे गांव के ही चौक पर आखिरी देखा। इसके बाद घर वाले पूर्व उप सरपंच के भतीजे को पूरी रात खोजते रहे, आज सुबह शव नहर में उपलाता मिला। वहीं शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों तक पहुंची, चीख -पुकार मच गया। शव के नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड 12 बरचरा गांव के समीप नहर किनारे तैरता मिला। मृतक की पहचान के।नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर वार्ड 11 निवासी रामेश्वर यादव के बेटे दीपक यादव उर्फ मलखा यादव के रूप में हुई है। मृतक पेशे से बस कंडक्टरी का काम करता था। मृतक के चाचा पूर्व उप सरपंच बब्लू यादव, समाजसेवी बालबोध सिंह यादव और चचेरा भाई आशीष कुमार यादव ने बताया कि मृतक कल सुबह करीब 7 बजे गणेशपुर वार्ड 11 स्थित घर से बहन के यहां निकला था। शुक्रवार देर रात लोगों ने बताया कि मलखा यादव को आखिरी बार काझा चौक पर देखा गया था। काफी रात होने के बाद जब वो नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मगर कहीं कुछ पता नहीं लगा। सुबह टहलने के लिए निकले कुछ ग्रामीणों की नजर 24 एडी नहर में उपलाते शव पर पड़ी। शव मिलने की सूचना कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। खोजबीन के क्रम में शव की शिनाख्त की गई। वहीं मृतक की मौत के खबर जैसे ही उसके परिजनों तक पहुंची, चीख पुकार मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया। घटना की जानकारी देते हुए के।नगर थाना अध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि स्थानियों ने कॉल कर नहर से शव मिलने की सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। शव की शिनाख्त कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

You may have missed