February 17, 2026

PATNA : रोको-टोको अभियान के तहत ख़िरीमोड पुलिस ने किया वाहन जांच

पटना। पालीगंज में बुधवार को ख़िरीमोड थाने के पास पुलिस ने रोको टोको अभियान के तहत वाहन जांच चलाया। जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना को देखते हुए बिहार पुलिस बिभाग की ओर से सड़को पर रोको टोको अभियान चलाई जा रही है। जिसके तहत बाइक पर सवार लोगो की हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग व फोर व्हीलर पर सवार लोगो को शीट बेल्ट जैसे कई प्रकार की आवश्यक जांच किया जा रहा है। ताकि लोग सड़क दुर्घटना से बच सके। जिसको लेकर बुधवार को ख़िरीमोड पुलिस ने एसआई अभय कुमार के नेतृत्व में थाने के पास पाली अटौलह मुख्य सड़क पर वाहन जांच चलाया। इस दौरान वहां से गुजरनेवाले बाइक सवारों की हेलमेट, ट्रिपल लोडिंग व फोर व्हिलरो की शीट बेल्ट सहित कई प्रकार की जांच किया गया। मौके पर एसआई अभय रजक ने उन सवारों को सड़क दुर्घटना से बचाव के तरीके भी बताया।

You may have missed