इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग पर भले देरी होगी लेकिन सब काम अच्छे से होगा : श्रवण कुमार

पटना। बिहार में महागठबंधन में सीट बंटवारे पर जदयू ने एक बार फिर बयान दिया है। सीट शेयरिंग पर जदयू नेता सह मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि विलंब हो रहा है। लेकिन ठीक से हो जाए। ऐसी कोशिश सब लोगों को करनी चाहिए, जो विलंब हो रहा है। उससे थोड़ी दिक्कत हो रही है। इसका हल निकालना चाहिए। बड़े नेताओं का इंगेजमेंट रहता है। लेकिन, सीट शेयरिंग के मसले को प्राथमिकता से करना चाहिए। जिसको जिस दल से बैठकर बात करनी है करें। विलंब हो रहा है। लेकिन इसका कारण कौन है। ये कहना मुश्किल हैl राम मंदिर उद्घाटन में जाने को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि भाजपा वाले राम को हाई जैक करने लगे हैं। धर्म को हाई जैक करने लगे हैं। चुनाव समाप्त होने के बाद कोई भाजपा वाले मंदिर नहीं जाने वाले हैं। बीजेपी नेता मोहन यादव के बिहार दौरे पर श्रवण कुमार ने कहा है कि बिहार में लोकतंत्र है। लोकतंत्र में कोई कहीं भी जा सकते हैं। प्रचार कर सकते हैं। मकर संक्रांति के बाद सियासत में फिर बदलाव के सवाल पर श्रवण कुमार ने दो टूक कहा है कि इंडी गठबंधन में रहकर काम कर रहे हैं। आगे कहीं जाने की बात नहीं है। इंडी गठबंधन में 1 के खिलाफ 1 हीं उम्मीदवार लड़ेंगे। कोई बदलाव नहीं होने वाला है। 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में छुट्टी की घोषणा पर श्रवण कुमार ने कहा है कि उतर प्रदेश के मॉडल पर बिहार नहीं चलता है। बिहार के मॉडल पर देश चलता है। प्रधानमंत्री मोदी को भी कहना पड़ता है कि नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के ऊपर जो काम किया है। उसका जोड़ा देश में नहीं है। कोई राज्य नहीं कर सकता है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो 2 साल के अंदर 94 लाख लोगों को पक्का मकान नीतीश सरकार देगी। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में भी रैली होंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश मे घूम-घूम कर रैली करेंगे।

About Post Author

You may have missed