February 17, 2026

PATNA : पालीगंज में निकाली गई श्रीराम अछत कलश यात्रा

पटना। पालीगंज के स्थानीय बाजार में विश्व हिंदू परिषद की ओर से श्रीराम अछत कलश यात्रा बुधवार को निकाला गया। बुधवार को पालीगंज बाजार में विश्व हिंदू परिषद एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने श्रीराम अछत कलश यात्रा निकाला। कलश यात्रा का नेतृत्व विश्व हिंदू परिषद के पालीगंज प्रखंड अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने किया। इस दौरान कलश यात्रा बाजार के सभी मुख्य सड़कों से होकर गुजरी। मौके पर सभी लोगो से मिलकर अयोध्या से आये पूजित अक्षत को सभी नगरवासियों के बीच वितरण किया गया। वही इस मौके पर विश्व हिंदू परिसर के कार्यकर्ता करण गुप्ता, राजकुमार चंद्रवंशी, प्रमोद कुमार, ननकू कुमार, भाजपा कार्यकर्ता आशुतोष कुमार, नीरज तिवारी, दीपक कुमार, राजु कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

You may have missed