September 16, 2026

PATNA : बिहटा में अपराधियों ने वकील को मारकर किया घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पटना। बिहटा के विष्णुपुरा गांव के पास कार सवार अपराधियों ने वकील पर चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद सभी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करयाया। प्राथमिक उपचार के बाड डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घायल अधिवक्ता की पहचान खेदलपुरा गांव निवासी रविकांत कुमार(45) के तौर पर हुई है। बुधवार को रविकांत कुमार दानापुर कोर्ट से हत्या का केस लड़कर कार से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार में बैठे कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद चाकू से गर्दन पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर खून से लथपथ वकील को छोड़कर अपराधी भाग गए। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी रमाशंकर सिंह का कहना है कि बिल्डिंग से जुड़े मामले को लेकर वकील को चाकू मारा है। ऐसी सूचना है कि उनके गांव के ही बदमाश ने वारदात को अंजाम दिया है। लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। छानबीन की जा रही है।

You may have missed