February 13, 2026

कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाया गया स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरूल हक की 157वीं जयन्ती

  • महात्मा गाँधी के मित्र थे मजहरुल हक़ : डॉ. अखिलेश

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रथम अध्यक्ष व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मजहरूल हक की 157वीं जयन्ती शुक्रवार को  प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। वही इस अवसर पर पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने सर्वप्रथम मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर माल्यार्पण किया। वही इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा कि हक साहेब महात्मा गाँधी के मित्र थे और महात्मा गांधी जब चम्पारण यात्रा पर पटना आये थे तब वे मजहरूल हक साहेब के आवास पर ही ठहरे थे। डॉ. सिंह ने आगे कहा कि मौलाना साहेब कौमी एकता के प्रबल समर्थक थे तथा डॉ. राजेन्द्र प्रसाद एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ 1921 में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय का नाम सदाकत आश्रम रखा था। डॉ. सिंह ने कहा कि आज कृतज्ञ राष्ट्र मौलाना मजहरूल हक के स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करता है। वही इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. अशोक कुमार, वीणा शाही, विधान पार्षद डॉ. समीर कुमार सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, ब्रजेश प्रसाद मुनन, बंटी चैधरी, ब्रजेश पाण्डेय, लाल बाबू लाल, आनन्द माधव, मनोज कुमार सिंह, कपिलदेव प्रसाद यादव, विनोद शर्मा, राज कुमार राजन, आलोक हर्ष, शिव प्रकाश गरीब दास, गुंजन पटेल, शरवत जहां फातिमा, डॉ. संजय यादव, ई. सजीव सिंह, राजनन्दन कुमार, ज्ञान रंजन, शशिकांत तिवारी, संजीव कुमार कर्मवीर, सुधा मिश्रा, शशि रंजन, मिन्नत रहमानी, प्रदुम्न यादव, रीता सिंह, रेखा देवी, गुरूदयाल सिंह, विशाल रंजन आदि मौजूद थे।

You may have missed