August 29, 2026

जदयू मुख्यालय में ईसाई मिलन समारोह आयोजन, कुशवाहा बोले- अल्पसंख्यक वर्गो के उत्थान के लिए समर्पित है नीतीश सरकार

पटना। बुधवार को जदयू प्रदेश कार्यालय में ईसाई मिलन समारोह का आयोजन हुआ। पार्टी के माननीय प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, माननीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां एवं माननीय विधानपार्षद ललन कुमार सर्राफ की उपस्थिति में ईसाई समुदाय के काफी संख्या में लोगो ने जदयू का दामन थामा। वही इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बिहार विधानपरिषद के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह, कुलवंत सिंह, एजाज अहमद, मो। इम्तियाज थे। वही इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ। अशरफ हुसैन एवं मंच का संचालन मोहन पॉल ने किया। सभी का स्वागत करते हुए उमेश कुशवाहा ने कहा कि आज का मिलन समारोह बेहद ही खास है क्योंकि, आज ईसाई समाज के लोग जदयू परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। इससे हमारे नेता नीतीश कुमार के सर्व धर्म समभाव के मूलमंत्र को बल मिलेगा। नीतीश कुमार के शासनकाल में अल्पसंख्यक समुदायों के सामाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए अद्वितीय काम हुए हैं। न्याय के साथ विकास की नीति को अपनाते हुए हमारे नेता ने सभी समाज के लोगों को बराबर अवसर प्रदान किया है। उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था लेकिन जब अल्पसंख्यक भाइयों पर अत्याचार होता है तो प्रधानमंत्री चुप्पी साध लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी ने अच्छे दिन लाने एवं बेरोजगारी दूर करने के नाम पर जनता के साथ छल किया है। 2024 में हमें ऐसे लोगों से सतर्क रहने की आवश्यकता है और उनके भ्रामक दुष्प्रचार से भी जनता को आगाह करना है।

You may have missed