पटना पुलिस की बड़ी कारवाई : होटल से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, 10 हजार कैश व ATM बरामद
पटना। राजधानी पटना में ठग गिरोह के दो सदस्यों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है की दो ठग दिल्ली बवाना के रहने वाले हैं। फिलहाल दोनों शातिर ठग पटना के होटल में रहकर देते थे। वही खास उम्र के लोगों को ठगी के लिए अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने बताया की जमाल रोड के हरजीत होटल कमरा नंबर 207 में ठहरे थे। शातिर ठगों की जानकारी देते हुए पटना सदर SP स्वीटी शेरावत ने बताया है कि कंकड़बाग थाना में बीते 19 दिसंबर की देर रात पीड़ित अजीत कुमार ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराकर बताया कि उनके द्वारा ठगी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं। वही इसके बाद कंकड़बाग थाना की पुलिस में कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व वैज्ञानिक अनुसंधान से खोज करते हुए पटना के जमाल रोड पहुंचे। जहां, एक शातिर बदमाश को धर लिया और उसी के निशानदेही पर दूसरे शातिर ठग को जमाल रोड के हरजीत होटल के कमरा संख्या 207 से गिरफ्तार किया है। उसके पास ठगी किए गए अजीत कुमार के ATM, पिट्ठू बैग, ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल और 10 हजार कैश के साथ ठगी में इस्तेमाल किए जाने वाले नकली कागज से बने नोटों के बंडल की बरामद पुलिस ने की है। वहीं, एसपी सदर ने कहा कि पकड़ में आए शातिर तक दिल्ली के बवाना के लाल बाबू और मो. कलीम शातिर ठग है। फिलहाल पुलिस इस सरगना के आपराधिक इतिहास का पता लगाने में जुटी है। गौरतलब हो कि राजेंद्र नगर टर्मिनल पर पीड़ित अजीत कुमार ट्रेन पकड़ने 19 दिसंबर की रात को पहुंचा जहां 2 शातिर ठगों ने इनसे दोस्ती की व उसे झांसा देकर ठगी की घटना को अंजाम दे फरार हुए थे। फिलहाल दोनो शातिर ठगों को न्यायिक अभिरक्षा में आगे की करवाई करने में जुटी है।


