February 13, 2026

PATNA : दानापुर में आग लगने से 2 लाख की संपति जलकर राख, दुकानदार झुलसा

पटना। प्रदेश में ठंड आते ही अगलगी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रह है। वही यह ताजा मामला राजधानी पटना से आ रही है। जहां दानापुर स्थित सगुना-खगौल रोड में मौजूद दो झोपड़ीनुमा दुकान जलकर राख हो गई। वही इस अलगी में किराना दुकानदार नंदु साव भी चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। बताया जा रहा है की दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड स्थित गुमटी व झोपडीनुमा दुकान में आग लगाने से करीब 2 लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है। यह घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। वहीं, दुकान में सो रहे दुकानदार नंदू साव झुलस जाने से जख्मी हो गया है। वही जख्मी नंदू को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सगुना मोड पर खड़ी 112 डायल की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। वही घायल दुकानदार नंदू साव ने बताया कि बीते देर रात अचानक गुमटी व झोपडीनुमा दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई। वही इस दौरान वह झोपडी में सो रहा था। आग की लपटें इतनी तेज थी कि वह इसमें झुलस गया। वही बाद में स्थानीय लोगों ने उसे किसी तरह बाहर निकाला। उन्होंने आगे बताया कि 112 डायल की सूचना पर पुलिस पहुंची और दमकल गाडी को बुलाया गया। तब जाकर आग पर काबू पाया गया है। वही इस अगलगी में करीब 2 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

You may have missed