February 14, 2026

पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 10 वर्षीय बच्चे को कुचला, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया जिले में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 10 वर्षीय बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में किशोर की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई। ट्रैक्टर को किशोर चला रहा था। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने नाबालिग ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर को जब्त कर पुलिस थाने ले आई है। घटना डगरूआ प्रखंड के मानिकपुर गांव की है। हादसे में जान गंवाने वाले किशोर की पहचान डगरुआ थाना क्षेत्र के बभनी पंचायत के मानिकपुर गांव के मानिकपुर वार्ड-4 निवासी मो. शब्बीर के 10 वर्षीय बेटे मो. असगर के रूप में की गई है। मृतक किशोर के पिता मो. शब्बीर ने कहा कि उनका बेटा दुकान से बिस्किट लेकर साइकिल से लौट रहा था। कि तभी एक ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हो गया। बेटे को कुचल दिया। मृतक के पिता ने कहा कि बेटे को अस्पताल लेकर निकले। हालांकि अस्पताल लाने के क्रम में ही दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने कहा कि ट्रैक्टर पर मिट्‌टी लदी थी। जिसे नाबालिग चला रहा था। हादसे के बाद इलाके में जुटे लोगों ने नाबालिग ट्रैक्टर ड्राइवर को पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही डगरूआ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर को जब्त कर थाना लाया गया है। वहीं नाबालिग से बाल श्रम कराने और ट्रैक्टर से मिट्टी धुलवाने के मामले में बाल श्रम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। डगरूआ थानाध्यक्ष जीवेश कुमार ठाकुर ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित परिवार के लिखित आवेदन दिए जाने को कहा गया है।

You may have missed