गया में झारखंड से लाई जा रही शराब और बीयर की खेप बरामद, दो गिरफ्तार
गया। बिहार के जिले के यूपी-बिहार बॉर्डर पर पुलिस ने अवैध शराब की 29 पेटियों के साथ तीन पेटी बीयर बरामद की। पुलिस के अनुसार शराब तस्कर ने होंडा सिटी कार में शराब की पेटियों को इसलिए रखा था कि लग्जरी कार समझकर कोई इसे चेक नहीं करेगा और वह आसानी से बॉर्डर पार कर जाएंगे। लेकिन तस्कर पुलिस की आंखों में धूल नहीं झोंक पाए। उत्पाद विभाग की पुलिस ने एनएच-2 पर स्थित डोभी चेक पोस्ट बाराचट्टी इलाके में दो लोगों को पकड़ा है और कार समेत शराब को जब्त कर लिया है। शराब छुपाकर झारखंड से बिहार ले जाई जा रही थी। अवैध शराब की कीमत 5 लाख रुपये बताई जा रही है। सहायक उत्पाद आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया शराब तस्कर कार में शराब की पेटियों को भरकर इसलिए रखा था कि लग्जरी कार समझकर कोई इसे चेक नहीं करेगा और वह आसानी से पड़ोसी राज्य झारखंड से शराब की बड़ी खेप लेकर बिहार बॉर्डर क्रॉस कर गया के डोभी चेक पोस्ट पार कर जाएगा। चालक ज़िले के गुरारु थाना क्षेत्र के निवासी कमलेश सिंह का पुत्र रौशन कुमार सहित गुरुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत पैंदापुर गांव के रहने वाले रविंद्र प्रसाद का पुत्र प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।


