मनेर में एनएच 30 किनारे बुजुर्ग का शव बरामद, ठंड लगने से हुई मौत

पटना। राजधानी पटना जिले के मनेर थाना के कोठी के पास एनएच 30 किनारे बुजुर्ग शव मिला है। स्थानीय लोगों ने बुधवार की सुबह सड़क किनारे एक बुजुर्ग का शव देखा। स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना मनेर पुलिस को दी। सूचना पाकर मनेर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। मृत के शरीर पर धारीदार कुर्ता, लूंगी और एक चादर लिपटा हुआ था। मनेर थानाध्यक्ष संजय शंकर ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। शव को देखकर प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि ठंड लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। फिलहाल शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पहचान स्थापित होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may have missed