October 16, 2026

बेतिया में पूछताछ करने गई महिला दारोगा के साथ छेड़खानी; आरोपी के परिवार ने की मारपीट, मामला दर्ज 

बेतिया। बिहार के बेतिया जिले में आरोपी के घर पूछताछ करने गई महिला दारोगा से मारपीट और छेड़खानी की गई है। मामले में महिला दारोगा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दोरोगा जेल से निकले अपराधी के घर गई थी। उसपर पुलिस नजर रख रही है। इसी को लेकर पीड़िता उसके घर पर पूछताछ के लिए गई थी। इसी दौरान उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। आरोपी के घर वालों ने चप्पल से पिटाई की और कमरे में बंद कर छेड़खानी की। महिला दारोगा ने आवेदन में कहा कि 17 दिसंबर को 11 बजे बैरिया थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव में अपराधी नीतेश के घर पूछताछ करने गई थी। इसी क्रम में दुर्व्यवहार करने के साथ मेरे साथ छेड़खानी हुई। नीतेश राव, सोनू कुमार, ऋतुराज कुमार, झुना सिंह, महादेव राव की पत्नी, विश्वनाथ राव, रन राव, विश्वनाथ राव की पत्नी, महादेव राव, दिनेश राव, बलिस्टर राव ने मिलकर हमें घेरकर घर में ले जाकर बंद कर दिया और जान मारने की नीयत से हमला किया। सोनू कुमार और ऋतुराज कुमार ने छेड़खानी की। थाना अध्यक्ष प्रणय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के लौकरिया गांव का नीतेश पुराना अपराधी है। उसपर निगरानी रखी जा रही है। सत्यापन के लिए महिला दारोगा उसके घर गई थी। जहां उनके साथ गलत व्यवहार किया, मारपीट की गई। आरोपियों ने छेड़खानी भी की है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

 

You may have missed