February 14, 2026

भाजपा के अंबेडकर समागम पर जदयू का तंज, उमेश कुशवाहा बोले- लोकतंत्र के विरोधी अंबेदकरवादी कैसे हो सकते है

पटना। पटना के मिलर स्कूल में भाजपा ने 7 दिसंबर को अंबेडकर समागम का आयोजन किया गया था। वही इस सभा में भाजपा ने अपने को अंबेदकरबादी बताया था। जिस पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अभी हम लोगों की वेटरनरी कॉलेज मैदान में भीम संसद हुई थी। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी। उमेश कुशवाहा ने भाजपा के अंबेदकरवादी कहे जाने पर सवाल उठाये कि जो लोग लोकतंत्र की हत्या कर रहे हों वे अंबेदकरवादी हो सकते हैं क्या? वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने अंबेडकर समागम में JDU को अशुभ बताया था। वही इस पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि भीड़ नहीं जुटी, कुर्सी खाली रह गयी तो अशुभ हो गये। सब लोग समझते हैं दलित के लिए कोई काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि जो लोकतंत्र विरोधी हो, आरक्षण विरोधी हो उनके कार्यक्रम में भीड़ कैसे जुटेगी। जनता सब समझती है। इसलिए 2024 में उनको सबक सिखाएगी। उन्होंने आगे कहा की बिहार में दलित वोट बैंक को साधने के लिए बिहार के राजनीतिक दल जुट गए हैं। पहले जदयू ने भीम संसद का आयोजन किया और अब भाजपा की ओर से अंबेडकर समागम का आयोजन किया गया। भाजपा की ओर से राजधानी पटना के मिलर स्कूल में अंबेडकर समागम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था। वहीं, रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे भी थे। लोगों की भीड़ जमा होनी शुरू हुई ही थी कि बारिश ने खलल डाल दी।

You may have missed