February 13, 2026

दानापुर में युवक की हत्या से सनसनी, आक्रोशित लोगों ने दानापुर-गांधी मैदान सड़क जाम कर घंटो की आगजनी

पटना। पटना के दानापुर में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवक की लाश को नासरीगंज के एक बंद पड़े प्लास्टिक फैक्ट्री से बरामद किया था। युवक की पहचान पटना के दीघा निवासी विनय राय के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई। शव की पहचान होते ही गांव के लोग उग्र हो गए। लोगों ने पटना गांधी मैदान मार्ग को जामकर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोग अपराधियों के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि दानापुर पुलिस ने नासरीगंज के बंद पड़े एक प्लास्टिक फैक्ट्री से एक युवक का शव बरामद किया था। युवक की हत्या गोली मारकर कर दी गई थी। काफी प्रयास के बावजूद भी युवक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक की पहचान के लिए आसपास के थाना सहित सोशल मीडिया के माध्यम से युवक का फोटो प्रकाशित किया। मिली जानकारी के मुताबिक, दीघा निवासी विनय राय का पुत्र अमित कुमार बुधवार के दिन से लापता था। अमित कुमार के परिजनों का यह मानना है कि अमित कुमार के दोस्त उसे बुला कर ले गए थे। वही उसके बाद से वह अपने घर नहीं पहुंचा। इसे लेकर अमित कुमार के परिजनों ने दीघा थाने में अमित के दोस्त पर अमित को लापता करने का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने अमित कुमार के एक साथी को थाना लाकर उस गहराई से पूछताछ की तो उन्होंने अमित के हत्या की बात स्वीकार लिया। पूछताछ के क्रम में उसने स्पष्ट किया कि अमित कुमार की हत्या गोली मारकर कर दी गई है और उसके शव को दानापुर के नासरीगंज स्थित एक बंद पड़े फैक्ट्री में फेंक दिया गया है। अमित के दोस्त के इस बयान के बाद दानापुर में युवक के शव की पहचान का मामला खुलासा हो गया। वही इसके बाद गुस्साए लोगों ने गांधी मैदान दानापुर मार्ग को आगजनी कर जमकर प्रदर्शन किया। दानापुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। हत्या का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा कि अमित कुमार के दोस्त ने उसकी हत्या किस परिस्थिति में और क्यों की थी।

You may have missed