February 24, 2026

बोले गृह राज्यमंत्री नित्यानंद : सीएए-एनआरसी को लेकर भ्रम फैला रहा विपक्ष

समस्तीपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) पर बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है। बुधवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एनआरसी-सीएए के बहाने विपक्ष पर करारा हमला किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम और राष्ट्रीय नागरिक पंजी से देश की जनता को कोई परेशानी नहीं है। नित्यानंद समस्तीपुर में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता की लालसा में कुछ लोग देश में अफवाह फैला रहे हैं। लोगों को बरगला रहे हैं। सीएए-एनआरसी को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। ऐसे लोगों का पर्दाफाश करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता सबकुछ समझ चुकी है। अब हिंदुस्तान कोई भूल नहीं करेगा। मोदी-शाह के नेतृत्व में देश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। नित्यानंद राय ने आगे कहा कि भारत मां को कोई आघात नहीं पहुंचाए, इसके लिए देश के लाखों-करोड़ों लोग तैयार हैं। देश ने हजारों वर्षों की गुलामी झेली है। बड़ी साजिश के तहत देश का बंटवारा कर दिया गया और सीमा पर देश को अस्थिर करने की साजिश होती रही।

You may have missed